Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, भारत vs अफगानिस्तान

India vs Afghanistan, 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20I सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, 17 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें शाम 7:00 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, अवेश खान

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक

आखिरी मुकाबले में जीत पर अफगान टीम की नजर
अफगान टीम की नजर भारत के खिलाफ लगातार मिल रही हार के क्रम को तोड़ने पर होगी, क्योंकि टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैच जीत चुकी है। मेजबान टीम अफगानिस्तान पर पूरी तरह हावी हो गई है। अब बारी है तीसरे और आखिरी गेम की, जिसे अफगान टीम जीतकर सम्मान के साथ सीरीज समाप्त करना चाहेगी।

India vs Afghanistan

क्या बारिश बनेगी विलेन?
एक्यूवेदर (AccuWeather) के मुताबिक, मैच के समय बेंगलुरु का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और ह्यूमिडिटी 44 फीसदी होगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना एक प्रतिशत है।

अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारत
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेल के सबसे छोटे फार्मेट में अब तक आठ मैच खेले जा चुके हैं। भारत का रिकॉर्ड छह जीत के साथ शानदार है, जबकि अफगानिस्तान के पास जश्न मनाने के लिए कुछ भी नहीं है। हालांकि, एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ।

भारत बनाम अफगानिस्तान फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव , अवेश खान, शुभमन गिल।

ये भी पढ़ें- IPL 2024 में Gujarat Titans के लिए फाइनल का रास्ता होगा मुश्किल? हार्दिक के जाने पर शमी ने दिया बड़ा बयान

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, हजरतुल्लाह जजई, फरीद अहमद मलिक, शराफुद्दीन अशरफ, इकराम अलीखिल, क़ैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, रहमत शाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+