Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs जिम्बाब्वे
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच चौथे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की टीम शुरुआती तीन मुकाबले को जीत कर सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त हासिल कर चुकी है। बांग्लादेश की कोशिश जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे मुकाबले को भी जीतने की होगी। पांच मैचो की टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए बांग्लादेश की टीम में शाकिब अल हसन की वापसी हो गई है।
शाकिब की हुई वापसी
साल 2023 में बांग्लादेश की तरफ से अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले शाकिब अल हसन गेंद और बल्ले से दम दिखाना चाहेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेस को अपने इस ऑलराउंडर खिलाड़ी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान शाकिब अल हसन की आंखों में परेशानी आई थी। जिसके चलते उनको आराम करने की सलाह दी गई थी। इसके बाद वह न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे।

इन दो दिग्गजों से होगी उम्मीदें
शाकिब अल हसन के अलावा मुस्तफिजुर रहमान भी चौथे टी-20 मुकाबले के लिए टीम में से जुड़ गए हैं। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले मुस्तफिजुर रहमान को 15 सदस्यी टीम में जगह दी गई है। रहमान को शुरुआती तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचो के लिए आराम दिया गया था। शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान के अलावा सौम्य सरकार की भी टीम में वापसी हुई है। घुठने के इंजरी के कारण सौम्य सरकार शुरुआती तीन मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सकते थे।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मैंडे (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, फ़राज़ अकरम, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, जेकर अली (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, रिशद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
आखिरी दो टी-20 मैचों के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिटन दास, तन्जीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्वदय, महमूदुल्लाह, जैकर अली, मेहंदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तन्जीम हसन शकिब, सौम्य सरकार, तन्वीर इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन।
जिम्बाब्वे टीम: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), तादिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, क्रेग एर्विन, सिकंदर रज़ा (कप्तान), क्लाइव मदांडे, जॉनाथन कैंपबेल, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, फ़राज़ अकरम, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, सीन विलियम्स, रयान बर्ल, रिचर्ड नगारवा , आइंस्ले एनडलोवु












Click it and Unblock the Notifications