Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट
Bangladesh vs South Africa, 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में आसानी से जीत दर्ज की। अब वे 1-0 की अजेय बढ़त बना चुके हैं। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 29 अक्टूबर (मंगलवार) को शुरू होगा। मैच भारतीय समयानुसार 9:30 बजे से शुरू होगा। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
मैच चटगांव के ज़हूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ों ने बांग्लादेशी बल्लेबाज़ों के बीच उथल-पुथल मचा दी, जबकि काइल वेरिन ने मैच जीतने वाला शतक लगाया।

गेंदबाज़ी वह क्षेत्र है जहां दक्षिण अफ़्रीका मेज़बानों पर भारी बढ़त रखता है। बांग्लादेश के पास मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम के रूप में कुछ सकारात्मक चीज़ें थीं, लेकिन उन्हें अन्य खिलाड़ियों से भी समर्थन की ज़रूरत है।
ये भी पढ़िए- टीम इंडिया को बड़ा झटका! बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले चोट के कारण बाहर हुआ स्टार पेसर
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, महिदुल इस्लाम अंकोन (विकेटीकपर), जाकिर हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, रयान रिकेल्टन, काइल वेरेन (विकेटीकपर), सेनुरान मुथुसामी, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, डेन पैटरसन












Click it and Unblock the Notifications