Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तीन मैच की यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी किया जाना है। इस लिहाज से वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश इस सीरीज को अपने नाम करने की होगी।
वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर वनडे सीरीज को एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। वनडे सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की नजरें अब टी-20 सीरीज पर बनी हुई है।

दोनों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया दोनों के पास ही कई मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो इस सीरीज में अपना दमखम दिखने को बेताब होंगे। टी-20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज की टीम को भी हल्के में नहीं आंका जा सकता है। टी-20 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दुनिया भर में आयोजित होने वाली टी-20 लीग में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की डिमांड सबसे अधिक रहती है।
मजबूत नजर आ रही है ऑस्ट्रेलिया
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पटखनी दी थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भी जीत की सबसे बड़ी दावेदार बनकर सामने आने वाली है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जोश हेज़लवुड।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल (सी), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की पूरी टीम
वेस्टइंडीज: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस।












Click it and Unblock the Notifications