Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आयरलैंड vs अफगानिस्तान
Afghanistan vs Ireland, 1st ODI: आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज, 07 मार्च को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 5:00 बजे से होगा। टॉस के लिए कप्तान रहमानुल्लाह गुरबाज और पॉल स्टर्लिंग आधा घंटे पहले मैदान पर आएंगे।
ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट में हार का सामना करने के बाद अफगानिस्तान (AFG) तीन मैचों की वनडे सीरीज में आयरलैंड (IRI) का सामना करने के लिए तैयार है। हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली टीम उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आगामी मुकाबले में मजबूत वापसी करने का लक्ष्य रखेगी।

अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने 50 ओवर के फार्मेट में कुल 30 मैच खेले हैं। इस दौरान अफगानिस्तान 16 जीत के साथ थोड़ा आगे है, जबकि आयरलैंड ने 13 मैच जीते हैं और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। यहां बल्लेबाजी के अनुकूल परिस्थितियां हैं। छोटी बाउंड्री होने के कारण चौके-छक्के भी खूब देखने को मिल सकते हैं। इस स्थान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले हुए हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 250 रन है।
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड फुल स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रियाज हसन, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान, अल्लाह गजनफर, नांग्याल खरोती, बिलाल सामी, इकराम अलीखिल।
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंडी मैकब्राइन, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, क्रेग यंग, बैरी मैकार्थी, थियो वैन वोर्कोम, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू फोस्टर, नील रॉक।












Click it and Unblock the Notifications