Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 24 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता - हैदराबाद vs राजस्थान

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 24 May: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए थोड़ी ही देर में टॉस किया जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाने की होगी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वापसी करना चाहेगी।

केकेआर के खिलाफ मिली थी हार

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। क्वालीफायर वन में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे थे। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा था। हैदराबाद की तरफ से सिर्फ राहुल त्रिपाठी के बल्ले से रन निकले थे।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

राजस्थान के गेंदबाजों से रहना होगा सावधान

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत है। तेज गेंदबाजी के साथ-साथ टीम का स्पिन डिपार्टमेंट भी अनुभवी है। हैदराबाद के खिलाफ युजवेंद्र चहल और आर अश्विन की जोड़ी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। अश्विन ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ भी दो अहम विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की थी। जबकि युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को पवेलियन भेजा था।

कप्तान पैट कमिंस पर बड़ी जिम्मेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान पैट कमिंस पर काफी कुछ निर्भर करेगा। इसके अलावा टी नटराजन टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। इस सीजन नटराजन ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं भुवनेश्वर कुमार शुरुआती ओवर्स में नई गेंद के साथ राजस्थान के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद - ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्‍लासेन, अब्‍दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्‍तान), भुवनेश्‍वर कुमार और टी नटराजन।

राजस्‍थान रॉयल्‍स - यशस्‍वी जायसवाल, टॉम कोलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्‍तान), रियान पराग, ध्रूव जुरैल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्‍ट, आवेश खान और युववेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+