Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 16 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात vs हैदराबाद
Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 16 May: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का एक अहम मुकाबला खेला जाना था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बिना खेले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर ली है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इस मुकाबले के लिए टॉस भी नहीं हो सका। बारिश की वजह से न टॉस हुआ और न ही मैच। जिसका फायदा हैदराबाद की टीम को मिला।
हैदराबाद का दमदार प्रदर्शन
दूसरी तरफ बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की तो पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ एक जीत की जरूरत है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के 12 मैचो में 14 अंक हासिल किए हैं और अभी भी टीम के पास 18 अंक तक पहुंचाने का मौका है। अगर वह दो जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है तो वह इस सीजन को टॉप टू में खत्म कर लेगी।

पिछले मैच में मिली थी जीत
सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को बुरी तरह मात दी थी। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 166 रनों का लक्ष्य 10 विकेट रहते 9.4 ओवर में ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने हासिल कर लिया था। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने लखनऊ के गेंदबाजों के खिलाफ कहर बरपाने का काम किया था।
गुजरात दर्ज करना चाहेगी जीत
दूसरी तरफ सीजन का अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाली गुजरात टाइटंस इस मुकाबले को जीतना चाहेगी। 13 में से सिर्फ पांच मैच में ही शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात को जीत मिली है। गुजरात टाइटंस का पिछला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। हार्दिक पंड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने के बाद टीम का संतुलन बिगड़ा हुआ दिखा है।
जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जॉनसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।












Click it and Unblock the Notifications