Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta (26 March): आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs गुजरात
CSK vs GT Toss kon Jeeta: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक लो स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
चेन्नई-गुजरात में जोरदार टक्कर
चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश जीत के सिलसिले को इस मैच में भी बरकरार रखने की होगी। अपने नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले मुकाबले में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हारी हुई बाजी को गुजरात ने अपने नाम किया। एक समय मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस की टीम बैकफुट पर थी। लेकिन शुभमन गिल की दमदार कप्तानी की बदौलत गुजरात ने आखिरी ओवर में उस मुकाबले को 6 रनों से जीत लिया।

ऋतुराज गायकवाड़ पर रहेगी नजर
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अपने इस रिकॉर्ड में सुधार लाने की कोशिश करेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ बल्ले से दम दिखाना चाहेंगे। पहले मुकाबले में गायकवाड़ का बल्ला खामोश रहा था।
स्पिनर्स का हो सकता है दबदबा
चेन्नई के पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में यहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। चेन्नई के पास जहां रविंद्र जडेजा मिचेल सेंटनर और महेश तीक्षणा जैसे स्पिन गेंदबाज है तो वहीं गुजरात की बात करें तो राशिद खान नूर अहमद और साई किशोर जैसे स्पिनर्स गुजरात की टीम में मौजूद हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।












Click it and Unblock the Notifications