Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ज़िम्बाब्वे vs आयरलैंड तीसरा टी20
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में आयरलैंड ने तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे ने 6 विकेट पर 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए आयरलैंड की टीम ने 4 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया।
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने उनको निराश नहीं किया। ज़िम्बाब्वे के ओपनर बल्लेबाज कामुनहुकुम्वे 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। मैधेवेरे 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

दो विकेट गिरने के बाद ब्रायन बेनेट भी 27 के स्कोर पर और हुए और उनके पीछे मुनयोंगा 6 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। नियमित विकेट गिरने के बाद रयान बर्ल और मदांडे ने मिलकर पारी को संभाला और स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। मदांडे 27 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
रयान बर्ल भी 36 के निजी स्कोर पर आउट हो गए और टीम 150 का आंकड़ा भी प्राप्त नहीं कर पाई। ज़िम्बाब्वे का स्कोर 6 विकेट पर 140 रनों तक ही पहुँच पाया। आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटल ने 2 विकेट झटके। उनके अलावा डेलानी और क्रैग यंग ने भी 2-2 विकेट हासिल किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए आयरलैंड की शुरुआत भी खराब ही रही। कप्तान पॉल स्टर्लिंग 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद बैलबर्नी भी 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। लॉर्कन टकर भी नहीं टिके और 8 के स्कोर पर चलते बने। कैम्फर (5) के आउट होते ही स्कोर 37/4 हो गया।
इन सबके बीच टीम को परेशानी से बाहर निकालने का बीड़ा हैरी टेक्टर और डॉकरेल ने उठाया। दोनों ने जमकर बल्लेबाजी का आनन्द उठाया और तूफानी बैटिंग करते हुए अविजित शतकीय भागीदारी की। टेक्टर ने 45 गेंदों में नाबाद 54 और डॉकरेल ने 32 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाकर आयरलैंड को 6 विकेट से जीत दिला दी। इस तरह आयरिश टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications