Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- यूपी वारियर्स vs मुंबई इंडियंस
Aaj Ka Match Kon Jeeta: गुरुवार यानी कि 7 मार्च को महिला आईपीएल में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 42 रनों से दमदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही मुंबई की टीम 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
यूपी को मिली बड़ी हार
161 रनों का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही। यूपी वॉरियर्स ने 15 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। साइका इशाक ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर किरण नविगिरे आउट हो गई। कप्तान एलिसा हीली और चमारी अटापट्टू भी जल्द ही पवेलियन लौट गई। यूपी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी और 42 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।

मुंबई ने बनाए 160 रन
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ही पवेलियन लौट गई। खराब शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाने में सफल रही।
तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी
मुंबई की तरफ से यास्तिका भाटिया भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। चमारी अटापट्टू ने यास्तिका भाटिया को आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। वहीं इस सीजन बल्ले से फ्लॉप रहने वाली नैट साइवर-ब्रंट अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है। नैट साइवर-ब्रंट भी 35 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर नैट साइवर-ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी निभाई।
कप्तान हरमनप्रीत कौर रही फ्लॉप
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी बड़ी पारी नहीं खेल सकी। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के बल्ले से रनों की उम्मीद थी। लेकिन हरमनप्रीत कौर महज 33 रन बनाकर आउट हो गई। यूपी वॉरियर्स से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी हरमनप्रीत कौर का बल्ला खामोशी रहा था। आने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को अपने कप्तान से रनों की उम्मीद होगी।
यूपी वारियर्स की प्लेइंग इलेवन
यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), किरण नवगिरे, चमारी अटापट्टू, उमा छेत्री, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, पूनम खेमनार, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकुर।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, एस सजना, शबनिम इस्माइल, हुमैरा काजी, साइका इशाक।












Click it and Unblock the Notifications