Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 April: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs मुंबई
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही, पहले खेलकर हैदराबाद का स्कोर 8 विकेट पर 143 रनों तक पहुंच पाया।
टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने हैदराबाद के कप्तान कमिंस को पहले खेलने के लिए बुलाया और गेंदबाजों ने तहलका मचा दिया। ट्रेविस हेड अपना खाता खोलने में नाकाम रहे और अभिषेक शर्मा 8 रन बनाकर चलते बने, उनके बाद ईशान किशन 1 रन के स्कोर पर आउट हुए।

कुछ और विकेट गिरने के बाद्स्कोर 5 विकेट पर 35 रन हो गया, इसके बाद हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने धाकड़ बैटिंग कर 99 की भागीदारी करते हुए टीम को सहारा प्रदान किया और 100 पार पहुंचा दिया। क्लासेन के बल्ले से अर्धशतकीय पारी आई। वह 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 44 गेंदों में 71 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।
उधर अभिनव मनोहर भी 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 37 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद की पारी 8 विकेट पर 143 रनों के स्कोर पर समाप्त हुई, मुंबई इंडियंस के लिए बोल्ट ने 4 और दीपक चाहर ने 2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज रिक्लेटन 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने पिछले मैच की तरह इस बार भी धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और तबाही मचा दी।
रोहित ने विल जैक्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। रोहित ने 35 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली। जैक्स 19 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए। रोहित शर्मा 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 46 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्या ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 7 विकेट से जीत दिला दी, उन्होंने 19 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों से नाबाद 40 रन बनाए, मुंबई ने 16वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने तालिका में लम्बी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications