Aaj Ka Match Kaun Jeeta 15 May: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान vs पंजाब किंग्स
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज का मैच खेला गया। गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में पिच बैटिंग के लिए अच्छी नहीं थी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 144 रनों का स्कोर बनाया।
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्दी गिर गया। वह 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कैडमोर और सैमसन का बल्ला भी नहीं चल पाया। दोनों 18-18 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

रविचंद्रन अश्विन ने थोड़ी देर मोर्चा संभाले रखा और 19 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चलते बने। गुवाहाटी के लोकल बॉय रियान पराग ने अपने बल्ले से रन बनाते हुए टीम को संकट से निकालने में मदद की।
रियान पराग फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए लेकिन 34 गेंदों में 48 रनों की उपयोगी पारी खेलने में सफल रहे और राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट पर 144 के स्कोर तक पहुंचा दिया। पंजाब के लिए हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा सैम करन ने भी 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत रही। प्रभसिमरन सिंह महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। रिली रूसो के बल्ले से 13 गेंदों में 22 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा बेयरस्टो भी नहीं टिके और 14 रन बनाकर आउट हो गए। आतिशी बैटिंग करने के लिए मशहूर शशांक सिंह बिना खाता खोले चलते बने। इस तरह पंजाब ने अपने 4 विकेट 48 रनों पर ही गंवा दिए थे।
कप्तान सैम करन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक छोर संभालकर रखा और अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। करन ने नाबाद 63 रन बनाए और पंजाब ने 5 विकेट पर 145 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की यह पांचवीं हार है लेकिन प्लेऑफ़ में क्वालीफाई होने की वजह से इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications