Aaj Ka Match Kon Jeeta 29 May: आज का मैच कौन जीता- पंजाब किंग्स vs आरसीबी
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल के पहले क्वालीफायर मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए पंजाब को हवा तक नहीं लगने दी। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज आउट होते चले गए। पूरी टीम 15वें ओवर तक महज 101 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। आरसीबी ने मुकाबला जीतकर चौथी बार फाइनल का सफर तय कर लिया।
टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लेने के बाद आरसीबी ने प्रियांश आर्य को आउट कर पवेलियन की राह दिखा डाली। वह महज 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके बाद जोश इंग्लिस 4 रन बनाकर आउट हो गए।

प्रभसिमरन ने क्रीज पर टिककर बैटिंग करने का प्रयास किया लेकिन वह भी 18 के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद बल्लेबाजों के आउट होने की होड़ सी लग गई। कप्तान श्रेयस अय्यर 2 रन बना आउट हो गए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस का बल्ला थोड़ी देर चला, वह 17 गेंदों में 28 रन बना गए।
निचले क्रम से अजमतुल्लाह जजई ने एक चौका और एक छक्का जड़ते हुए 18 रनों की पारी खेली। 14.1 ओवर में पंजाब किंग्स की पूरी टीम 101 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। जोश हेजलवुड ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा सुयश शर्मा को 3 और यश दयाल को 2 विकेट मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी की खराब शुरुआत रही। विराट कोहली महज 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। फिलिप सॉल्ट ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए पंजाब के गेंदबाजों की धुनाई की। उनके सामने खेलने के लिए मयंक अग्रवाल आए। वह 13 गेंदों में 19 रन बना आउट हो गए।
उधर ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 27 गेंदों में 56 रन बना नाबाद लौटे। पाटीदार ने नाबाद 15 रन बनाए और आरसीबी ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बना जीत दर्ज कर चौथी बार फाइनल तक का सफर तय कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications