Aaj Ka Match Kon Jeeta 17 Sept: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs यूएई
Aaj Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप में यूएई के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 146 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। फखर जमान ने पाकिस्तानी टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, पाक ने मैच अपने नाम कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर यूएई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। यूएई ने पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। वह लगातार तीसरे मैच में अपना खाता खोले बगैर आउट हो गए। उनके अलावा साहिबजादा फरहान का बल्ला भी नहीं चला, वह 5 के स्कोर पर चलते बने।

मुश्किल स्थिति में फखर जमान ने मोर्चा संभालते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग की और एक शानदार फिफ्टी जमा डाली। जमान 3 छक्कों और 2 छक्कों की मदद से 36 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान सलमान अली 20 रन बना चलते बने।
सिमरजीत ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की हालत पतली कर दी, स्कोर 93/6 हो गया था। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने एक बार फिर से बल्ला चलाया। भारत के खिलाफ भी उनके रन आए थे। अफरीदी ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 29 रनों की पारी खेल पाक को 9 विकेट पर 146 रनों तक पहुंचा दिया। जुनैद सिद्दीकी ने 4 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए यूएई ने 21 के कुल स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। आलिशान शराफू 12 के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान मुहम्मद वसीम 14 के स्कोर पर चलते बने और उनके बाद मुहम्मद जोहैब 4 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने और स्कोर 37/3 हो गया।
यहां से राहुल चोपड़ा और ध्रुव पाराशर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 48 रन जोड़कर यूएई की उम्मीदें जगाई लेकिन पाराशर 20 रन पर आउट हो गए। इसके बाद आसिफ खान बिना खाता खोले आउट हो गए। इन दो विकेटों से पाकिस्तान ने वापस पकड़ बना ली। इसके बाद यूएई 105 रन बना आउट हो गई और पाक ने मैच जीतकर सुपर फॉर में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान के लिए शाहीन, हरिस और अबरार ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications