Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने धमाका कर दिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तहलका मचा दिया। सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंद में अपनी फिफ्टी जड़कर मुंबई को धाकड़ जीत दिला दी।

टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। विराट कोहली जल्दी आउट हो गए, वह 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद विल जैक्स भी आउट होकर चलते बने, वह 8 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

aaj ka match kon jeeta

रजत पाटीदार ने क्रीज पर आते ही तबाही मचाई और तूफानी खेल का प्रदर्शन किया। वह 26 गेंद में 50 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। पाटीदार ने 3 चौके और 4 शानदार छक्के जमाए। फाफ डू प्लेसी धीमे रहे लेकिन 40 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हो गए।

अंत में कुछ विकेट गिरने से आरसीबी की रन रेट कम हुई लेकिन दिनेश कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। आकाश मधवाल को उन्होंने एक ही जगह चार चौके मारे। कार्तिक ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 4 छक्के और 5 चौके आए। आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 196 तक पहुँच गया। बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 5 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई के ओपनर ईशान किशन और रोहित शर्मा ने धुआंधार बैटिंग की। किशन ने 22 गेंद में फिफ्टी जमा दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। ईशान किशन 7 चौकों और 5 छक्कों से 34 गेंद में 69 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित भी तेज बैटिंग करते हुए 24 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर आते ही तहलका मचाते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 17 गेंद में फिफ्टी जमा दी। वह 19 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार ने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी आकर्षक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या 6 गेंद में नाबाद 21 और तिलक वर्मा नाबाद 16 रन बनाकर लौटे। मुंबई ने सोलहवें ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की और आरसीबी की यह पांचवीं हार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+