Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 April: आज का मैच कौन जीता- मुंबई vs चेन्नई

Aaj Ka Match Kon Jeeta: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मेजबान टीम के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से दो अर्धशतक लगे। पहले खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट पर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया।

टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय सही साबित हुआ क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज रचिन रविन्द्र का बल्ला नहीं चल पाया। वह महज 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

aaj ka match kon jeeta

इसके बाद डेब्यू करने वाले 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे को बैटिंग करने भेजा गया और उन्होंने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया। चौके और छक्कों से उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन बनाए। उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके जड़े। उनके बाद शिवम दुबे का बल्ला कल गया।

दुबे ने जडेजा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। दुबे के बल्ले से इस सीजन की पहली फिफ्टी आई। वह 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 32 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए। धोनी से फैन्स को उम्मीदें थीं लेकिन वह 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

जडेजा अंत तक क्रीज पर खड़े रहे और चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट पर 176 रन के स्कोर तक पहुंचने में मदद की। जडेजा भी फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। वह 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 35 गेंदों में 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बुमराह ने मुंबई के लिए 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही। रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में शुरुआत के। उनका साथ रिक्लेटन ने दिया। दोनों ने मिलकर तेजी से खेलते हुए पहले विकेट के लिए 63 रनों की भागीदारी की। इस बीच रिक्लेटन 19 गेंद में 24 रन बनाकर चलते बने। रोहित का साथ देने सूर्यकुमार आए और उनका भी बल्ला चला। इस बीच रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, इस सीजन उनका पहला अर्धशतक है।

उनके साथ में खेल रहे सूर्यकुमार यादव भी पीछे नहीं रहने वाले थे, उनका बल्ला भी धमाकेदार अंदाज में चला और 26 गेंदों में फिफ्टी आई। सूर्या मारते चले गए और मुंबई इंडियंस को सोलहवें ओवर में ही जीत दिला दी। 6 छक्कों और 4 चौकों से 45 गेंद में 76 की नाबाद पारी खेली। सूर्या ने 30 गेंद में 68 रनों की नाबाद पारी खेली, उनके बल्ले से 5 छक्के और 6 चौके आए। मुंबई की आठ मैचों में यह चौथी जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+