Aaj ka Match Kaun jeeta 5 April : आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs चेन्नई

Aaj ka Match kon Jeeta: शुक्रवार यानी 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स टीम छह विकेट से मुकाबले को गंवा बैठी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 165 रन बनाए थे, जिसे हैदराबाद ने आसानी से हासिल कर लिया।

हैदराबाद को मिली शानदार जीत

सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा ने महज 3.4 ओवर में ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 50 से अधिक रनों का स्कोर बना लिया था। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुकेश चौधरी के एक ही और में 27 रन जड़ दिए। दूसरी तरफ एडेन मार्करम ने भी अपने फार्म का परिचय दिया। मार्करम अपनी पारी से हैदराबाद की जीत सुनिश्चित कर दी।

Aaj ka Match Kon Jeeta 1

बाकी टीमों पर भी रहेगी नजर

आईपीएल 2024 में आने वाले दिनों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम अब तक आईपीएल में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। ऐसे में इन दोनों ही टीमों के पास इस सीजन अपना दमखम दिखाने का मौका होगा। पंजाब को इस साल भी ख़िताब की तलाश होगी।

मुंबई-चेन्नई सबसे मजबूत

आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के नाम है। इन दोनों ही टीम ने पांच-पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है। आईपीएल 2024 में एक बार फिर से चेन्नई और मुंबई की टीम फेवरेट मानी जा रही है। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम भी फेवरेट की रेस में बनी हुई है।

IPL 2024: 20 साल की उम्र में बने करोड़पति, जानिए कौन हैं समीर रिजवी, धोनी की CSK में किया डेब्यू

22 मार्च- चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को हराया।

23 मार्च- पंजाब किंग्स ने दिल्ली को हराया

23 मार्च- केकेआर ने हैदराबाद को हराया

24 मार्च- राजस्थान ने लखनऊ को हराया

24 मार्च- गुजरात ने मुंबई को हराया

25 मार्च- आरसीबी ने पंजाब को हराया

26 मार्च- चेन्नई ने गुजरात को हराया

27 मार्च- हैदराबाद ने मुंबई को हराया

28 मार्च- राजस्थान ने दिल्ली को हराया

29 मार्च- केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया

30 मार्च- लखनऊ ने पंजाब को हराया

31 मार्च- गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

31 मार्च- दिल्ली ने चेन्नई को 20 रनों से हराया

1 अप्रैल- राजस्थान ने मुंबई को 6 विकेट से हराया

2 अप्रैल- लखनऊ ने आरसीबी को 28 रनों से हराया

3 अप्रैल- केकेआर ने दिल्ली को 106 रनों से हराया

4 अप्रैल- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

5 अप्रैल- हैदराबाद ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+