Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 July: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ज़िम्बाब्वे
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच आज टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को पटखनी दे डाली, टीम इंडिया ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर ज़िम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल पहले ओवर में दो छक्के जड़कर आउट हो गए। उन्होंने 12 रनों के निजी स्कोर पर सिकन्दर रजा की गेंद पर आउट हो गए।

अभिषेक शर्मा और शुभ'मन गिल भी ज्यादा नहीं टिके। दोनों क्रमशः 14 और 13 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से संजू सैमसन और रियान पराग के बीच एक भागीदारी हुई। दोनों स्कोर को 100 के पार लेकर चले गए। सैमसन और रियान दोनों राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल में खेलते हैं।
सैमसन ने फिफ्टी जमाई और 45 गेंद में 58 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। पराग ने 22 रन बनाए। शिवम दुबे ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 12 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह ने 11 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 167 रनों तक पहुंचा। जिम्बाब्वे के लिए मुजराबानी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए मेजबान टीम की खराब शुरुआत रही। वेस्ले मैधेवेरे बिना खाता खोले मुकेश कुमार का शिकार बन गए। उनके बाद ब्रायन बेनेट भी 10 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। मरुमानी और मायर्स ने मिलकर स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। मरुमानी को वॉशिंगटन सुंदर ने 27 रन पर आउट कर दिया।
इसके बाद सिकंदर रजा 8 और मायर्स 34 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से जिम्बाब्वे की स्थिति खराब हो गई। कैम्पबेल भी 4 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अंततः ज़िम्बाब्वे की टीम 125 रन बनाकर आउट हो गई और टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारत के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications