Aaj Ka Match Kon Jeeta 30 Sept: आज का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: महिला वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका के बीच पहले ही मुकाबले के दौरान बारिश ने खलल डालने का काम किया। गुवाहाटी में शुरू हुए इस मैच में दो बार ओवरों में कटौती की गई। पहले 48 और बाद में 47 ओवर प्रति पारी के हिसाब से मुकाबला रखा गया।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो बिलकुल सही साबित हुआ। भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला खामोश रहा, वह 8 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। इसके बाद हरलें देओल और प्रतिका रावल ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की।

प्रतिका 37 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं, तो हरमनप्रीत ने क्रीज पर आकर कुछ अच्छे शॉट जड़े लेकिन वह 21 के निजी स्कोर पर चलती बनीं। हरलीन भी 48 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। इस समय श्रीलंका ने वापसी की। भारत के 6 विकेट 124 के स्कोर पर गिर गए।
इस बीच दीप्ति शर्मा ने अमनजोत कौर के साथ मिलकर धमाकेदार बैटिंग करते हुए स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। अमनजोत ने तेज बैटिंग करते हुए 56 गेंदों में 57 रन बनाए। दीप्ति ने भी 53 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद निचले क्रम से स्नेह राणा ने धमाका कर दिया।
राणा ने 15 गेंदों में ही 28 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के आए। भारत ने 8 विकेट पर 269 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया, श्रीलंका को DLS के तहत टारगेट 271 का मिला। श्रीलंकाई टीम के लिए इनोका रणवीरा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा प्रबोधिनी के खाते में भी 2 विकेट गए।
जवाब में खेलते हुए श्रीलंका की खराब शुरुआत रही। हसिनी परेरा 14 रनों के निजी स्कोर पर चलती बनीं। चमारी अट्टापट्टू ने अच्छी बैटिंग करते हुए टीम को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया लेकिन वह 43 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। यहां से एक के बाद एक विकेट गिरने लगे।
श्रीलंका ने 5 विकेट 130 के स्कोर पर गंवा दिए थे। वहां से वापसी करने का कोई रास्ता नहीं बचा था। हालांकि टीम ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन 46वें ओवर में 211 पर ऑल आउट हो गई। बैटिंग की तरफ गेंदबाजी में हाथ दिखाते हुए दीप्ति ने 3 विकेट झटके। स्नेह राणा को 2 विकेट मिले।
इससे पहले असम के दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग को पापोन ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। श्रेया घोषान ने भी एक दिन पहले जुबीन का अपना सबसे पसंदीदा गाना 'मायाबिनी' गाया। असम के लोगों के लिए यह भावुक पल था। श्रेया घोषाल ने मैच शुरू होने से पहले भारत का राष्ट्रगान भी गाया।












Click it and Unblock the Notifications