Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का धमाका जारी है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार आठवीं जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 326 रन बनाए। दक्षिण अफ़्रीकी टीम इसे हासिल करने में नाकाम रही। अफ्रीकी टीम 83 पर आउट हुई, भारत के लिए जडेजा ने 5 विकेट झटके। टीम इंडिया की यह लगातार आठवीं जीत है।

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरौत की। रोहित शर्मा और गिल के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली। भारत ने 10 ओवर में 91 रन जड़े।

aaj ka match kon jeeta

रोहित के बाद गिल 23 रन बनाकर आउट हुए। यहाँ से कोहली और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर एक शतकीय भागीदारी की। अय्यर ने धाकड़ बैटिंग करते हुए 77 रन बनाए। कोहली अंत तक क्रीज पर खड़े रहे। वह 49वां शतक जड़कर तेंदुलकर के शतकों की बराबरी करने में सफल रहे।

सूर्यकुमार यादव ने 22 रन बनाए। जडेजा के बल्ले से नाबाद 29 रन आए। कोहली 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 326 रनों का स्कोर खड़ा किया। धीमी पिच के ऊपर यह स्कोर हासिल करना दक्षिण अफ्रीका के लिए आसान नहीं था।

जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरौत रही। डी कॉक महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद विकेटों की झड़ी सी लग गई। टेम्बा बवुमा 11 और मार्करम 9 रन बनाकर आउट हुए। दो विकेट और गिरने से स्कोर 5 विकेट पर 40 रन हो गया।

दक्षिण अफ्रीका ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और भारतीय टीम की धाकड़ गेंदबाजी देखने को मिली। अफ्रीकी टीम 83 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किये। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। टीम इंडिया ने लगातार आठवीं जीत के साथ अपने पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत ने 2003 के वर्ल्ड कप में लगातार आठ मैच जीते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+