Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका टेस्ट

Aaj Ka Match Kon Jeeta: सेंचुरियन टेस्ट मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया और भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम एक पारी और 32 रनों से हार गई। टीम इंडिया दूसरी पारी में 131 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी पहली पारी में 408 रन बनाकर आउट हुईं। भारत के लिए बुमराह ने 4 विकेट झटके। इसके बाद अफ्रीका के पास कुल 163 रनों की बढ़त थी और भारत के लिए काम आसान नहीं था। दूसरी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया ने नियमित विकेट गंवाए।

aaj ka match kon jeeta

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खाता नहीं खोल पाए और रबाडा की गेंद पर बोल्ड होकर चलते बने। उनके बाद यशस्वी जायसवाल को बर्गर ने 5 रन के निजी स्कोर पर आउट कर वापस भेज दिया। शुभमन गिल ने कुछ बेहतरीन शॉट खेले लेकिन वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिके।

गिल 26 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद नियमित विकेट गिरे। केएल राहुल 4 और श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद अश्विन भी जीरो पर आउट हो गए। इन सबके बीच विराट कोहली क्रीज पर बने हुए थे और रन बनाते चले गए, कोहली ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। शार्दुल ठाकुर भी 2 रन बनाकर आउट हुए।

बुमराह रन आउट होकर चले गए। सिराज को बर्गर ने विकेट के पीछे कैच कराया। वह बाउंसर से बचते हुए नीचे बैठे लेकिन गेंद ग्लव्स को टच कर निकल गई। कोहली अकेले क्रीज पर खड़े थे और अंतिम विकेट तक मामला आ गया।

विराट कोहली अकेले खड़े रहे लेकिन अंतिम विकेट के रूप में वह आउट हुए। कोहली ने 76 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए बर्गर ने 4 विकेट झटके। यानसेन ने भी 3 विकेट झटके। इसके साथ सीरीज में अफ्रीका ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। अफ्रीका में सीरीज जीतने के लिए भारत को अब और इंतजार करना होगा। सीरीज में एक टेस्ट बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+