ओवल टेस्ट में जो रूट के आउट होते ही रुका खेल, पांचवें दिन होगा अब मैच
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में पांचवां टेस्ट मैच चार दिनों में समाप्त हो गया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत दर्ज करने के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया। 106 रनों के स्कोर पर कुल 3 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने वापसी की।
इंग्लिश टीम को इस मैच में वापसी कराने का क्रेडिट हैरिक ब्रूक की तूफानी पारी और जो रूट की समझदारी वाली बैटिंग को जाता है। ब्रूक ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए भारतीय गेंदबाजों को दबाव में लाने का काम किया और 91 गेंदों में धांसू सैकड़ा जमा दिया।

ब्रूक के 111 रनों की बदौलत इंग्लैंड का स्कोर 300 पार हो गया। जो रूट भी अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद नियमित स्कोर करते हुए आगे बढ़ते रहे और मुकाबला भारत के हाथ से फिसलता हुआ चला गया। रूट ने भी चायकाल के बाद शतक जमा दिया, यह उनके टेस्ट करियर का 39वां सैकड़ा है।
शतक जड़ने के बाद रूट 105 के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बन गए। इस बीच खराब लाईट के कारण गेम भी रोकना पड़ा और फिर बारिश आ गई। इंग्लैंड का स्कोर इस समय 6 विकेट पर 339 रन था और जीत दर्ज करने के लिए 35 रनों की दरकार थी। इसके बाद गेम वहीँ समाप्त हो गया और अब मैच अंतिम दिन तक चला गया है।












Click it and Unblock the Notifications