BAN vs SA: अंतिम गेंद पर समाप्त हुआ बांग्लादेश-अफ्रीका रोमांचक मैच, जानिए किसे मिली जीत
Aaj Ka Match Kon Jeeta: नसाऊ काउंटी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप में आज बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया, हर मैच की तरह यह भी कम स्कोरिंग वाला मुकाबला रहा।
टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। ओपनर बल्लेबाज रीज़ा हेंड्रिक्स बिना खाता खोले ही आउट होकर चलते बने। उनके बाद मार्करम भी 4 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

मामला यहीं नहीं रुका, इस बार ट्रिस्टन स्टब्स बिना खाता खोले आउट हुए। डी कॉक ने कुछ देर एक छोर सम्भाला लेकिन वह भी 18 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। यहाँ से क्लासेन ने अपनी क्लास दिखाई।
क्लासेन ने 44 गेंदों में शानदार 46 रन बनाए। उनके साथ डेविड मिलर ने भी 29 रनों की पारी खेल टीम को 100 पार पहुँचने में मदद की। दक्षिण अफ्रीका ने पूरे ओवर खेलकर 6 विकेट पर 113 रनों का स्कोर हासिल किया। बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश की भी खराब शुरुआत रही। तंजीद हसन और लिटन दास 9-9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद नजमुल शान्तो 14 और शाकिब अल हसन 3 रन बनाकर वापस लौट गए।
तोहिद हृदोय और महमुदुल्लाह मिलकर स्कोर 94 पर लेकर चले गए। इस बीच रबाडा ने हृदोय को 37 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर वापस भेज दिया। इसके बाद मुकाबला अंतिम ओवर में गया। 11 रन की दरकार थी और केशव मराज गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने जाकिर अली (8) aऔर महमुदुल्लाह (20) को आउट कर दिया। अंतिम गेंद पर छक्का चाहिए था और ये रन नहीं बने, अफ्रीका ने 4 रन से जीत दर्ज की। महाराज ने कुल 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications