Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- वेस्टइंडीज vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ka Match Kon Jeeta: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 में वेस्टइंडीज ने गदर मचा दिया और ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। हालांकि सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली लेकिन इस मैच में आंद्रे रसेल का तूफ़ान देखने को मिला।

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। ओपनर बल्लेबाज चार्ल्स 4 और काइल मेयर्स 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद निकोलस पूरन के रूप में विंडीज को एक और बड़ा झटका लगा। इस तरह स्कोर 3 विकेट पर 17 रन हो गया।

aaj ka match kon jeeta

रोस्तान चेज ने आकर कुछ तगड़े शॉट जमाते हुए 20 गेंद में 37 रनों की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल ने 21 रन बनाए लेकिन अभी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को तूफ़ान से टकराना था। शेरफेन रदरफोर्ड और आंद्रे रसेल ने बल्ले से तबाही मचाते हुए शतकीय भागीदारी की।

रदरफोर्ड ने 40 गेंद में 5 चौके और 5 छक्कों से 67 रन बनाए। वह नाबाद लौटे। रसेल ने 29 गेंद में 4 चौकों और 7 छक्कों से 71 रन की पारी खेली और वेस्टइंडीज को 6 विकेट पर 220 के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट ने सबसे जायदा 2 विकेट चटकाए।

जवाबी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने धुआंधार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर थे लेकिन मार्च 17 रन बनाकर आउट हो गए। आरोन हार्डी भी 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन वॉर्नर क्रीज पर बने रहे।

वॉर्नर ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई गेंदबाजों की धुनाई कर डाली और 49 गेंदों में 81 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। जोस इंग्लिस ने 1 रन बनाया। अंतिम 4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 94 रन की दरकार थी। मैक्सवेल और टिम डेविड क्रीज पर थे, इस बीच मैक्सवेल 12 रन बनाकर चलते बने।

अंततः ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 विकेट पर 183 रन बना पाई और मैच हार गई। टिम डेविड ने नाबाद 41 रन बनाए। वेस्टइंडीज की प्रतिष्ठा इस मैच में दाव पर थी उनका धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+