Aaj Ka Match Kon Jeeta 7 March: आज का मैच कौन जीता- गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta 7 March: गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 मार्च यानी शुक्रवार को 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही गुजरात के पास प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार है। टॉस हारकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे, जिसे गुजरात की टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। गुजरात की तरफ से हरलीन देओल ने सबसे अधिक नाबाद 70 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
दिल्ली ने बनाए 177 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 7 March)
गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ही बल्लेबाज ने दिल्ली को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। 27 गेंदों में 40 रन बनाकर शेफाली वर्मा पवेलियन लौट गई। हालांकि, एक छोर से कप्तान मेग लैनिंग पिच पर जमी रही और टीम को 177 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

मेग लैनिंग ने बनाए 92 रन
मेग लैनिंग ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मेग लैनिंग ने 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 गेंदों में 92 रन बनाए। शेफाली वर्मा का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा, उन्होंने 40 रन में 3 चौके और 3 छक्के लगाने का काम किया। वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी की बात करें तो उस में मेग लैनिंग टॉप पर मौजूद हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजन कप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु।
गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, फीबी लिचफील्ड, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा।












Click it and Unblock the Notifications