Aaj ka Match Kon Jeeta 4 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj ka Match Kon Jeeta 4 March: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल रोमांचक मुकाबले में भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की। भारत की तरफ से एक बार फिर विराट कोहली ने सबसे अधिक 84 रन बनाने का काम किया। भारत अब 9 मार्च को दुबई के मैदान पर फाइनल मैच खेलने वाली है। फाइनल में भारत का सामना दूसरे सेमीफाइनसिल्ट के विजेता से होगी। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से जीत दर्ज करने वाली टीम भारत के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी।
स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने जड़ा अर्धशतक (Aaj ka Match Kon Jeeta 4 March)
स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी की अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हालांकि भारत के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 264 रनों पर रोक दिया। मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लेकर सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त की, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किया।

मोहम्मद शमी ने झटके तीन विकेट
मोहम्मद शमी ने कोनोली को आउट करके भारत को शुरुआती सफलता दिलाई, फिर वरुण चक्रवर्ती ने हेड को आउट करके एक और महत्वपूर्ण विकेट लिया। स्मिथ और लाबुशेन की साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम रही, लेकिन भारत ने विकेट निकालते हुए दबाव बनाए रखा। स्मिथ के आउट होने के बाद एलेक्स कैरी ने आक्रामक बल्लेबाजी कर स्थिति को संभालने की कोशिश की।
264 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया
अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने मैच में पूरी दिशा बदल दी। जब कैरी खेल रहे थे, तो ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया एक विशाल स्कोर खड़ा कर देगा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और विकेट निकालने में सफलता प्राप्त की। कैरी का विकेट लेना भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ, क्योंकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर को हासिल करने में नाकाम रहा और पूरी टीम 264 रनों पर सिमट गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलियाः कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, तनवीर सांघा।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications