Aaj Ka Match Kon Jeeta 31 March: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs चेन्नई
Aaj Ka Match Kon Jeeta: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 191 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाब में खेलते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए लेकिन मैच दिल्ली के पक्ष में चला गया।
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने धमाका करते हुए पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। वॉर्नर अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद आउट हो गए। वह 35 गेंद में 3 छक्कों और 5 चौकों से 52 रन बनाकर आउट हुए।

पृथ्वी शॉ अच्छी बैटिंग कर रहे थे लेकिन 27 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पन्त अपने पुराने अंदाज में नजर आए, उनके बल्ले से धमाका देखने को मिला। वह तेजी से खेलते हुए इस सीजन अपनी पहली फिफ्टी जमाने में सफल रहे। पन्त ने 32 गेंद में 51 रन बनाए, इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के आए।
मिचेल मार्श अच्छी शुरुआत के बाद 18 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 191 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया। चेन्नई के लिए पथिराना ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह 3 विकेट हासिल करने में सफल रहे। उनके अलावा जडेजा और मुस्ताफिजुर रहमान को 1-1 विकेट मिला।
जवाबी बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत रही, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 1 रन बनाकर पन्त को कैच देकर चलते बने। उनके बाद रचिन रविन्द्र भी 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। इससे चेन्नई परेशानी में आ गई।
अजिंक्य रहाणे और डैरिल मिचेल स्कोर को आगे लेकर गए और सेटल हो गए थे लेकिन मिचेल को अक्षर पटेल ने 34 रन के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। रहाणे 45 रन बनाकर आउट हो गए और उनके बाद रिजवी बिना खाता खोले आउट हो गए, दोनों को मुकेश कुमार ने आउट किया।
धोनी ने अंत में आकर तूफानी बैटिंग की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। उनके साथ क्रीज पर जडेजा भी थे। धोनी ने 16 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए और जडेजा ने नाबाद 21 रन बनाए, दिल्ली ने 20 से जीत दर्ज करते हुए पहली विजय हासिल की और चेन्नई को पहली बार हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications