Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 Jan: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 Jan: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारियों का लोहा मनवाया है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। 209 रनों के विशाल लक्ष्य को भारत ने न केवल हासिल किया, बल्कि कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी ने आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए विरोधियों को कड़ा संदेश भी दे दिया है।

भारतीय बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 Jan)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने महज 6 रन के कुल स्कोर पर संजू सैमसन और पिछले मैच के शतकवीर अभिषेक शर्मा के विकेट गंवा दिए थे। ऐसे संकट के समय ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। ईशान किशन ने 'काउंटर-अटैकिंग' क्रिकेट का प्रदर्शन करते हुए मात्र 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

Aaj Ka Match 1

ईशान ने 32 गेंदों में जड़े 76 रन

वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 आई में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने 32 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। ईश सोढ़ी ने उन्हें आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, लेकिन तब तक भारत जीत की दहलीज पर खड़ा था। वर्ल्ड कप से पहले सबसे बड़ी खुशखबरी कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को लेकर आई।

कप्तान सूर्या लौटे फॉर्म में

सूर्या ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीयों की सूची में केएल राहुल और रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। सूर्या की इस पारी ने मध्यक्रम को वो स्थिरता और आक्रामकता प्रदान की, जिसकी कमी पिछले कुछ मैचों में खल रही थी।

न्यूजीलैंड की ऐसी रही पारी

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 208 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। कप्तान मिचेल सेंटनर ने अंत में 47 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 200 के पार पहुँचाया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+