Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात मैच में कौन पड़ा किस पर भारी?
Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 April: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उनके ही घर में करारी शिकस्त दे दी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद गुजरात ने अब लखनऊ को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर के ठोस प्रदर्शन के दम पर गुजरात ने यह मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। गुजरात ने इस मुकाबले को सात विकेट अपने नाम कर लिया।
लखनऊ के बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 April)
इकाना स्टेडियम की पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक (50 रन) का आंकड़ा पार नहीं कर सका। एडेन मार्करम ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। लेकिन वे अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे। पूरी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर महज 164 रन ही बना सकी, जो इस मैदान पर एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य नहीं था।

गुजरात के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
गुजरात की जीत की नींव उनके तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी। प्रसिद्ध ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और गति से लखनऊ के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने 4 ओवरों के कोटे में महज 28 रन खर्च किए और 4 अहम विकेट झटके। अशोक शर्मा ने दो विकेट लेकर उनका बखूबी साथ निभाया। जबकि अनुभवी मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को एक-एक सफलता मिली।
आसानी से किया 165 रनों के लक्ष्य का पीछा
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत सधी हुई रही। दिग्वेश राठी ने साई सुदर्शन (15 रन) को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई और पनप रही साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी जोस बटलर ने मोर्चा संभाला। दोनों ही दिग्गजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और टीम को जीत की दहलीज के पार ले गए।












Click it and Unblock the Notifications