Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड, पहला टी-20
New Zealand vs Bangladesh, 1st T20I: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच आज, 27 दिसंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड के 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने ये मैच 18.4 ओवर में 137 रन बनाकर पांच विकेट से जीत लिया है।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 134 रन ही बना सकी। उन्होंने पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही टिम सेफर्ट के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। यहां से विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो आखिर तक चलता रहा, जेम्स नीशम के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर रुककर नहीं खेल सका।

जेम्स नीशम ने 29 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन की बड़ी पारी खेली। इसके बाद मिशेल सेंटनर ने टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाने में 23 रन का योगदान दिया। इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक नहीं बना सका।
बांग्लादेश ने कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड में अपनी पहली वनडे जीत दर्ज की थी और अब बांग्लादेश ने अपनी पहली टी20ई जीत भी दर्ज की है। यह गेंद के साथ उनका शानदार प्रदर्शन था। बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान शुरुआती बढ़त बना ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश बल्ले से बेहद आक्रामक नजर आया। हालांकि, लिटन दास ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लिटन दास ने 36 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), रोनी तालुकदार, तौहीद हृदयोय, अफीफ हुसैन, महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन।












Click it and Unblock the Notifications