Aaj ka Match Kaun jeeta 31 March: आज का मैच कौन जीता- गुजरात vs हैदराबाद

GT vs SRH Aaj ka Match kaun Jeeta: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मिले 163 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने पांच गेंद पहले ही हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और डेविड मिलर ने कमाल की बल्लेबाजी की। आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने छक्का जड़ गुजरात को 7 विकेट से जीत दिला दी।

गुजरात की रही संभली शुरुआत

शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने गुजरात टाइटंस को एक ठोस शुरुआत दिलाने का काम किया। हालांकि, 36 के स्कोर पर ऋद्धिमान साहा के रूप में टीम को पहला झटका लगा। ऋद्धिमान साहा शहबाज अहमद की गेंद पर कप्तान पैट कमिंस के हाथों कैच आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल को मयंक मारकंडे ने अब्दुल समद के हाथों कैच आउट करा दिया।

Aaj ka Match Kaun Jeeta 1

सुदर्शन ने खेली कमाल की पारी

शुभमन गिल 28 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साईं सुदर्शन अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। सुदर्शन को पैट कमिंस ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। सुदर्शन ने 36 गेंद में 45 रन बनाने का काम किया।

हैदराबाद ने बनाए थे 162 रन

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। सनराइजर्स के ओपनर्स मयंक अग्रवाल और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी निभाई। मयंक अग्रवाल 16 रन बनाकर अजमतुल्‍लाह ओमारजई की गेंद पर कैच आउट हो गए। नूर अहमद ने गुजरात टाइटंस को दूसरी सफलता दिलाई। नूर अहमद की गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड बोल्ड हो गए।

बल्लेबाजों का नहीं चला बल्ला

पिछले मैच के हीरो अभिषेक शर्मा भी इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। अभिषेक शर्मा को मोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले हेनरिक क्लासेन को राशिद खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उमेश यादव की गेंद पर एडेन मार्करम भी राशिद खान को अपना कैच दे बैठे। एडेन मार्करम सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंसः ऋद्धिमान साह (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, दर्शन नालकंडे, उमेश यादव, मोहित शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबादः मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+