Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: वर्ल्ड कप में आज का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में नीदरलैंड्स को करारी हार मिली। ऑस्ट्रेलिया ने 309 रनों से जीत दर्ज की। वनडे में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है, टॉप पर भारतीय टीम का नाम है।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श का विकेट गंवा दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने मिलकर धाकड़ बैटिंग करते हुए दूसरे विकेट के लिए एक शतकीय साझेदारी कर डाली। स्मिथ अच्छी बैटिंग करते हुए 71 रन बनाकर आउट हो गए।

वॉर्नर अपनी फिफ्टी के बाद टिके रहे। उनको लाबुशेन का साथ मिला। दोनों ने मिलकर 84 रन जोड़े। लाबुशेन फिफ्टी के बाद 62 पर आउट हुए। वॉर्नर ने अपना लगातार दूसरा शतक जमा दिया और धाकड़ फॉर्म दर्शाई। वह 104 रन पर आउट हो गए लेकिन तूफ़ान अभी बाकी था।
मैक्सवेल ने एक के बाद एक शॉट खेलते हुए अंतिम समय में नीदरलैंड्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। उन्होंने महज 44 गेंदों में ही 106 रन जड़े। उनके बल्ले से 9 चौके और 8 छक्के आए। इस तरह वह वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए और ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 399 रन बनाए। नीदरलैंड्स के लिए वैन बीक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए नीदरलैंड्स के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। एक के बाद एक खिलाड़ी आउट होते चले गए। विक्रमजीत सिंह 25 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा टॉप क्रम और मध्य क्रम के बल्लेबाज सस्ते में निपट गए और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे।
अंततः नीदरलैंड्स की टीम 90 रन पर आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 309 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। रनों के लिहाज से वनडे में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications