Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज का आईपीएल मैच किस किसका है - KKR vs SRH
Aaj ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होना है। यह मैच शाम को 7:30 बजे से ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जब राइडर्स का सामना सनराइजर्स से होगा तो उसकी निगाह आईपीएल में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। केकेआर के तुफानी बल्लेबाजी रिंकू सिंह के फॉर्म में आने के बाद से टीम के अंदर उत्साह की एक नई लहर दौड़ गई है, जीत चाहे जिसकी भी हो लेकिन मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।
जीत की हैट्रिक लगाने पर कोलकाता नाइट राइडर्स की निगाहें
आज के मैच में कप्तान एडेन मार्कराम की अगुआई वाली सनराइजर्स की टीम हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल और हेनरिक क्लासेन की मौजूदगी में मुकाबले को अपने नाम करने की हर संभव कोशिश करेगी। हैदराबाद और कोलकाता टीम के बीच आईपीएल में कुल 23 मैच खेले गए हैं, जिसमें से कोलकाता को 15 मुकाबलों में जीत मिली है और हैदराबाद को 8 मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। कोलकाता की टीम ने अब तक तीन में दो मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी अपने पहले दो मैच हारने के बाद तीसरे मैच में पहली जीत हासिल की है।
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आज, 14 अप्रैल को आईपीएल 2023 के 19वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के बाद केकेआर की स्थिति अच्छी रही है। पहले उन्होंने घर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और फिर रिंकू सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स को हरा दिया। ऑरेंज आर्मी अपने पहले दो मैच हार गई - पहला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, लेकिन घर में पंजाब किंग्स के खिलाफ जोरदार वापसी की। दोनों टीमें जीत की लय को जारी रखना चाहेंगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम
नितीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोरा, सुयश शर्मा , डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास, जेसन रॉय।
सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, एडन मार्करम, मार्को जानसन, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन , आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।












Click it and Unblock the Notifications