5 दिग्गजों को विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में रखा था प्लेइंग 11 से बाहर, सभी बड़े नाम शामिल

Virat Kohli: विराट कोहली भारत के सफलतम कप्तानों में से एक रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके आंकड़े बेहतरीन रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की। उनमें से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना भी एक अहम उपलब्धि है। कोहली के बाद कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा को दिया गया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कोहली भारतीय टीम में नहीं खेले। उनको रेस्ट दिया गया था। हार्दिक पांड्या कप कप्तान बनाया गया था क्योंकि रोहित शर्मा भी रेस्ट पर थे। कोहली की कप्तानी में भी कुछ मौकों पर बड़े खिलाड़ियों को बाहर किया गया था। उनमें से पांच नामों की चर्चा यहाँ की गई है।

virat and rohit

रोहित शर्मा

एक समय था जब टेस्ट में विराट कोहली ने रोहित को नम्बर तीन पर लाने के लिए बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया था। इसके बाद 2019 में वेस्टइंडीज में कोहली ने फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला लिया था। इससे पहले रोहित ने वर्ल्ड कप में पांच शतक जड़े थे।

आर अश्विन

अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठाया गया था। उनको 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। इसके बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। 2021 में इंग्लैंड में चारों टेस्ट में वह नहीं खेल पाए थे।

चेतेश्वर पुजारा

टीम इंडिया में रेगुलर खेलने वाले पुजारा ने रोहित शर्मा के लिए 2014-15 में अपनी जगह छोड़ी थी। इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे पर 2016 में भी पुजारा ने कुछ ऐसा ही किया था। 2018 में भारत के पास तीन ओपनर होने के कारण पुजारा को बाहर रखा गया। इंग्लैंड के खिलाफ भारत का मैच था।

अजिंक्य रहाणे

साल 2017-18 में रोहित शर्मा को बैक करने के लिए रहाणे को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठा दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में ऐसा देखना को मिला था। अहम बात तो यह भी है कि उस समय रहाणे टीम के उपकप्तान थे। उनको बाहर बैठाने का निर्णय अजीब था।

युजवेंद्र चहल

टी20 में भारत के लिए धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर्ण्व वाले चहल को टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में चहल टीम इंडिया में शामिल थे लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+