चार नेपाली खिलाड़ी जो Asia Cup 2023 में अपने प्रदर्शन से बड़ी टीमों को दे सकते हैं सरप्राइज
एशिया कप 2023 शुरू होने जा रहा है। आज पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। मैच मुल्तान में होगा जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। नेपाल पहली बार एशिया कप में खेल रहा है।
नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान और भारत के खिलाफ अच्छा खेल सकती है। एशिया कप पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें इसमें शामिल हैं। (Photo- Pakistan Cricket Twitter)

रोहित पौडेल ने दावा किया है कि उनकी टीम 30 अगस्त से शुरू होने वाले 2023 एशिया कप में मेजबान पाकिस्तान और भारत के खिलाफ कड़ा मुकाबला करने में सक्षम है। नेपाल की टीम एशिया कप में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कम से कम ऐसे चार खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं, जो एशिया कप में बड़ी टीमों को सरप्राइज कर सकते हैं। इसमें ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी पर नजर रहेंगी जो मिडिल ऑर्डर के बढ़िया बल्लेबाज हैं और गेंद से भी योगदान देने में सक्षम हैं।
दीपेंद्र सिंह ने 50 वनडे मैचों में 857 रन बनाने के अलावा, गेंदबाजी में 36 विकेट हासिल किए हैं। बल्लेबाज में जहां वे सुधार की गुंजाइश रखते हैं तो गेंदबाजी में उनका 31.75 का औसत और 3.88 का इकोनमी रेट जबरदस्त है।
लेग स्पिनर संदीप लामिछाने किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे इस साल वनडे क्रिकेट में 42 विकेट ले चुके हैं, जो किसी भी अन्य टीमों के गेंदबाज की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। एक और गेंदबाज है करन केसी जो 18 पारियों में 30 विकेट ले चुके हैं, जो इस साल वनडे में दूसरे सर्वाधिक विकेट हैं।
करन 46 मैचों में 24.26 के औसत के साथ 73 विकेट ले चुके हैं। एक और गेंदबाज हैं जो बाए हाथ के मीडियम पेस बॉलिंग करते हैं। उन्होंने 21 पारियों में 21 ही विकेट लिए हैं। लेकिन सरप्राइज करने वाली बात उनकी बल्लेबाजी भी है, जिसमें वे 3 अर्धशतक के साथ 34.77 का एवरेज रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications