39 साल का खिलाड़ी ODI रैंकिंग में बना नंबर वन, पिद्दी सी टीम के लिए खेलता है, दिग्गजों को पछाड़ मचाई उथल-पुथल

ICC Rankings: आईसीसी ने अपनी ताजा एकदिवसीय रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कुछ प्लेयर्स को नुकसान हुआ है, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको ऊपर आने का मौका मिला है। एक छोटे देश की टीम का खिलाड़ी शीर्ष पर आ गया।

एकदिवसीय ऑल राउंडरों की रैंकिंग में ज़िम्बाब्वे से आने वाले सिकन्दर रज़ा को टॉप रैंकिंग हासिल हुई है। उन्होंने अन्य सभी प्लेयर्स को पीछे छोड़ते हुए अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने अफगानिस्तान से आने वाले मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई को पीछे छोड़ने का काम किया है।

icc rankings

ICC Rankings: क्या है बैटिंग रैंकिंग का हाल

श्रीलंकाई टीम के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में सिकंदर रजा का प्रदर्शन अच्छा रहा था, उसका इनाम उनको मिला है। 39 वर्षीय सिकंदर रजा कल बैटिंग रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वह अब बैटिंग रैंकिंग म 22वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

श्रीलंका के कुछ बल्लेबाजों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। पथुम निसंका 13वें स्थान पर हैं, वहीं लियानगे 29वें स्थान पर पहुँच गए हैं। बैटिंग रैंकिंग में टॉप स्थानों पर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहां शुभमन गिल की बादशाहत अब भी बरकरार हैं और वह पहले स्थान पर हैं। रोहित शर्मा का दूसरा और कोहली का चौथा स्थान है।

ICC Rankings: भारत का जलवा कायम

टी20 रैंकिंग में भारत का दबदबा कायम है। वहां बैटिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा का नाम है। दूसरे स्थान पर तिलक वर्मा का नाम है। टी20 में ऑल राउंडरों की रैंकिंग में भी हार्दिक पांड्या के रूप में एक भारतीय खिलाड़ी टॉप स्थान पर है। दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी हैं। वनडे ऑल राउंडर रैंकिंग में टॉप दस में भारत से सिर्फ जडेजा का नाम है, वह 9वें स्थान पर हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप नाम दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज का है। उनके बाद श्रीलंका के माहीश तीक्ष्णा और तीसरे स्थान पर भारत से कुलदीप यादव हैं। टी20 की गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के जैकब डफी टॉप पर हैं। टॉप 10 में भारत से रवि बिश्नोई सातवें स्थान पर हैं। अर्शदीप का दसवां नंबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+