IND vs AUS: 38 साल का भारतीय खिलाड़ी करेगा पर्थ डेब्यू? 13 साल इंतजार के बाद मौका
IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का भाग्य तय होगा। टीम इंडिया को इस सीरीज में जीत दर्ज करने पर ही टेस्ट चैम्पियनशिप में फाइनल का टिकट मिल सकता है। हारने की स्थिति में भारतीय टीम टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल से बाहर होगी।
इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन भी काफी दिलचस्प होने वाली है। कुछ प्लेयर्स का डेब्यू देखने को मिल सकता है। प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा नहीं होंगे और उनकी अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह को कमान मिली है। वह टीम की कप्तानी करेंगे।

रिपोर्ट्स की मानें, तो एक बड़े खिलाड़ी का पर्थ डेब्यू देखने को मिल सकता है। 13 साल खेलने के बाद भी इस भारतीय प्लेयर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर्थ में खेलने का मौका पहले कभी नहीं मिला। इस बार पहली बार भारतीय टीम के अनुभवी प्लेयर को पर्थ के मैदान पर उतरने का मौका मिल सकता है।
यहाँ बात रविचंद्रन अश्विन की हो रही है। अश्विन को पर्थ में अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले भी आते रहे हैं लेकिन पर्थ में खेलने का मौका नहीं मिल पाया। इस बार वह एकमात्र स्पिनर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं।
एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसे अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। नितीश रेड्डी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं और वह पहला टेस्ट मुकाबला खेल सकते हैं। नितीश रेड्डी ने हालिया समय में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित करने का काम किया है।
देखना होगा कि ओपनर के तौर पर टीम इंडिया के लिए कौन मैदान पर आएगा। केएल राहुल और अभिमन्यू ईश्वरन में से किसी एक को खेलते हुए देखा जा सकता है। ओपनिंग के लिए केएल राहुल की संभावना सबसे ज्यादा है। यशस्वी जायसवाल पहले ओपनर के तौर पर टीम में मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications