Jasprit Bumrah बाहर तो कौन अंदर? ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं रिप्लेसमेंट, जानें नाम
who can replace Jasprit Bumrah: भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड दौरे पर उन्हें आराम दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में से 2 मैचों में आराम मिलेगा। पहले टेस्ट में उन्होंने 43.4 ओवर डाले थे, जिससे उनका काफी वर्कलोड हुआ है। ऐसे में 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में उन्हें आराम दिया जा सकता है।
अर्शदीप सिंह (who can replace Jasprit Bumrah)
अर्शदीप सिंह को टेस्ट डेब्यू का इंतज़ार है, लेकिन काउंटी क्रिकेट में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अर्शदीप बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं और उनकी गेंदों में स्विंग करने की काबिलियत है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अब तक 66 विकेट लिए हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वह नई गेंद से विकेट लेने की क्षमता और गेंदबाज़ी में विविधता लाना। हालांकि वे बुमराह जैसे अनुभवी नहीं हैं, लेकिन वह टीम में संतुलन ला सकते हैं।

आकाश दीप
आकाश दीप पहले ही 7 टेस्ट खेल चुके हैं और उन्होंने 15 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने रांची में डेब्यू किया था। वे एक बेहतर लोअर ऑर्डर बल्लेबाज़ भी हैं, जो टीम की बल्लेबाज़ी में गहराई ला सकते हैं। इंग्लैंड की पिचों पर स्विंग मिलती है, और आकाश दीप इसमें अच्छी पकड़ रखते हैं। बुमराह की गैरहाज़िरी में वे एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।
नितीश रेड्डी
नितीश रेड्डी एक युवा ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी में भी योगदान दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने बल्लेबाज़ी से अच्छा प्रभाव छोड़ा था। हालांकि गेंद से उन्हें ज़्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन वह बीच-बीच में विकेट निकाल सकते हैं और पार्टनरशिप तोड़ने में मददगार हो सकते हैं। अगर उन्हें टीम में लिया गया तो शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications