IND vs SL: श्रीलंका में भारत की हार के 3 बड़े गुनहगार, अब इनको घर बैठा देना चाहिए
IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को एकदिवसीय सीरीज के दौरान हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंकाई टीम ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में जीत दर्ज करते हुए बड़ी जीत दर्ज करने के साथ ही सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया और 27 साल बाद नया इतिहास रच दिया।
टीम इंडिया इस सीरीज के दौरान श्रीलंका के खिलाफ हर मोर्चे पर विफल रही है। भारतीय टीम पहले एकदिवसीय मैच में जीत के करीब जाकर रह गई और मुकाबला टाई हो गया था। इसके बाद अगले दो मैचों में टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम ने सीरीज गंवा दी।

टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। भारतीय टीम को इससे नुकसान भी हुआ है, ऐसे में इन प्लेयर्स को अब टीम से बाहर कर देना चाहिए।
पहला नाम: टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाने लायक जो पहला नाम है, वह एक ऑल राउंडर का है। इस खिलाड़ी से टीम को खासी उम्मीदें थीं और बैटिंग में यह स्पिनरों को बखूबी खेलता है लेकिन श्रीलंका में ऐसा नहीं हुआ। यहाँ बात शिवम दुबे की हो रही है। बैटिंग में दुबे ने 3 मैचों में महज 34 रन बनाए। गेंदबाजी में उनको एक विकेट मिला।
दूसरा नाम: दूसरा नाम यहाँ विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए हो रही है। ऋषभ पन्त, संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बतौर कीपर खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में केएल राहुल की शायद जगह नहीं होगी। केएल राहुल को टीम से बाहर किया जा सकता है। राहुल ने 2 मैचों में 31 रन बनाए हैं।
तीसरा नाम: तीसरा खिलाड़ी गेंदबाजी विभाग से आता है, जो श्रीलंका दौरे पर खरा नहीं उतर पाया। हालाँकि टी20 फॉर्मेट में इस खिलाड़ी का काम धाकड़ रहा है। श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में दो मैचों में 2 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह का नाम वनडे टीम में फ़िलहाल नहीं होना चाहिए। टी20 के लिए वह उपयुक्त खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications