श्रीलंकाई क्रिकेटर पर लगे यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी खबर, सिडनी की कोर्ट का अहम फैसला

गुनातिलका को फिर से कोर्ट में जाना पड़ेगा। अपील पर सुनवाई भी होनी है। फ़िलहाल उनको श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सस्पेंड किया हुआ है।

Danushka Gunathilaka

Danushka Gunathilaka: यौन उत्पीड़न मामले में श्रीलंका के बल्लेबाज दनुष्का गुनातिलका को राहत मिली है। उनके ऊपर लगाये गए चार में से तीन आरोपों को वापस ले लिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार सिडनी की एक अदालत में इन आरोपों को लेकर क्रिकेटर को राहत प्रदान की है।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की अंतिम लीग मैच में हार के बाद गुनातिलका को गिरफ्तार कर लिया गया था। मैच के कुछ ही घंटों के बाद उनको अरेस्ट किया गया था। यौन उत्पीड़न के चार्ज उनके ऊपर थे। अब छह महीने से ज्यादा समय बाद उनको राहत मिली है।

उनके ऊपर सिडनी ओपेरा हाउस के पास बार में एक डेटिंग एप से सम्पर्क में आई महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला था। मीडिया के अनुसार पीड़िता को जान का डर था इसलिए वह आरोपी से भाग नहीं पाई। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में इसका जिक्र किया है। अब तीन आरोपों को वापस लेने की बात सामने आई है।

श्रीलंकाई क्रिकेटर फिलहाल जमानत पर बाहर है। उनको अपील दायर करने के लिए वापस 13 जुलाई को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होना है। देखना होगा कि उनकी अपील के बाद कोर्ट इस मामले में आगे क्या करती है। तीन आरोप वापस लेने का अर्थ यह है कि अब एक आरोप पर मामला चलेगा।

गुनातिलका ने श्रीलंका के लिए तीनों प्रारूप में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। उन्होंने सबसे लम्बे प्रारूप में 8 मुकाबले खेले हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने श्रीलंकाई राष्ट्रीय टीम के लिए 47 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा टी20 प्रारूप में 46 मैच खेले हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए भी उनको अभी समय लगने वाला है। यह भी देखा जाना है कि उनको खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गिरफ्तारी के बाद ही उनको सस्पेंड कर दिया था। सस्पेंशन अभी तक बरकरार है और आगे भी जारी रहने के पूरे आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+