IPL 2025: कौन सी टीमें नीलामी में वॉशिंगटन सुंदर पर टूट पड़ेंगी? 3 फ्रेंचाइजी इस दौड़ में सबसे आगे
IPL 2025: वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में अपने धाकड़ खेल से प्रभावित किया है। हालांकि वह टीम इंडिया की हार नहीं बचा पाए लेकिन आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले किये गए धमाल से उन्होंने टीमों का ध्यान अपनी तरह खींचने का काम किया है।
धाकड़ ऑल राउंडर होने के कारण सुंदर को आगामी नीलामी में बड़ी रकम मिलने की उम्मीद की जा सकती है। कुछ टीमें उनको टारगेट करते हुए बिड वॉर में लम्बी बोली लगाने के लिए तैयार हैं। खबरों के अनुसार सुंदर को टीम में शामिल करने के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुंदर के पीछे तीन टीमें जा सकती हैं। एक सूत्र का कहना है कि सुंदर नीलामी में जाएंगे और तीन टीमें उनके पीछे बोली लगाने के लिए तैयार है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की तरफ से दिलचस्पी दिखाने की बात कही गई है। रिटेंशन में नहीं होने के बाद हैदराबाद की टीम सुंदर को राईट टू मैच कार्ड का उपयोग करते हुए अपने साथ शामिल कर सकती है।
टी20 क्रिकेट में ऑल राउंड खेल वाले प्लेयर्स की अहमित ज्यादा होती है और सुंदर ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के बाद पुणे टेस्ट मैच में अपना जलवा दिखाया है। मेगा ऑक्शन से ठीक पहले किया गया प्रदर्शन फ्रेंचाइजी मालिकों के दिमाग में रहता है। पुणे में उन्होंने 11 विकेट झटके थे।
टी20 क्रिकेट में वॉशिंगटन सुंदर के नाम 112 विकेट हैं। इनमें से आईपीएल में ही 37 विकेट हैं। इसके अलावा बैटिंग में भी उन्होंने अपने हाथ दिखाए हैं। बल्लेबाजी में वॉशिंगटन सुंदर ने 1000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए सुंदर को आईपीएल टीमें अपने साथ शामिल करने के लिए तैयार हैं। नीलामी से पाहे टीमों की रिटेंशन लिस्ट देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications