3 भारतीय खिलाड़ी जो 14 महीनों के लम्बे समय बाद वनडे मुकाबला खेलते हुए नज़र आएंगे

भारतीय टीम का शेड्यूल एक बार फिर से व्यस्त होने वाला है। इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के बाद भारतीय टीम फरवरी में चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए यूएई चली जाएगी। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद एकदिवसीय सीरीज खेलने वाली है।

तीन मैचों की यह वनडे सीरीज भारत के लिए अहम है क्योंकि इसमें चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी करने का मौका भी मिलने वाला है। इस मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के प्लेयर्स ही चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने जाएंगे।

team india

टीम इंडिया में कुछ प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने एक साल से भी ज्यादा समय तक कोई एकदिवसीय मैच नहीं खेला है। अगर ये खिलाड़ी फरवरी में कोई मैच खेलते हैं, तो उनके पिछले एकदिवसीय को 14 महीने बीत चुके होंगे। 19 नवंबर 2023 को भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप खेला था, इसके बाद से अब तक 50 ओवर का मैच नहीं खेला है। ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में यहाँ जिक्र किया गया है।

मोहम्मद शमी: भारतीय टीम की पेस बैटरी के अहम हिस्से के रूप में गिने जाने वाले शमी ने वर्ल्ड कप के बाद अब तक कोई मैच नहीं खेला है। वह चोट की वजह से लम्बे समय तक बाहर हो गए थे। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शमी खेलेंगे, तो 14 माह बाद मैदान पर उतरेंगे।

जसप्रीत बुमराह: टीम इंडिया के दिग्गज बुमराह ने बाकी फॉर्मेट खेले हैं लेकिन वनडे में नहीं खेले। फ़िलहाल तो वह फिट भी नहीं हैं। अगर वह फरवरी में चैम्पियंस ट्रॉफी में कोई एकदिवसीय मैच खेलते हैं, तो उनको भी 14 से ज्यादा माह बाद इस फॉर्मेट में खेलते हुए देखा जा सकेगा। बुमराह को टीम में शामिल किया गया है, खेलना फिटनेस पर निर्भर है।

रविन्द्र जडेजा: एक और धाकड़ खिलाड़ी जडेजा ने भी वर्ल्ड कप के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। एकदिवसीय क्रिकेट में जडेजा भी लम्बे समय बाद मैदान पर होंगे। हालांकि टेस्ट और टी20 में वह खेले थे। टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद वह सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+