3 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जिनको नहीं मिली वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में जगह, अब तीनों का करियर होगा खत्म?
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में बरकरार हैं, जबकि नमन धीर और औकिब नबी को पहली बार मौका मिला है। लेकिन इस चयन में कुछ ऐसे बड़े नाम भी हैं, जिनकी गैरमौजूदगी ने ध्यान खींचा है।
तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम काफी बड़ा है लेकिन टीम से बाहर रखा गया है। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सलेक्टर्स ने युवा चेहरों को मौका दिया है, ऐसे में सवाल यह है कि क्या पुराने प्लेयर्स का करियर अब खत्म हिया? यहां इन तीनों प्लेयर्स का जिक्र किया गया है, जिनको नजरअंदाज किया गया है।

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। वनडे टीम में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को जगह मिली है। पंत की गैरमौजूदगी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह भारत के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाजों में रहे हैं। पंत का आखिरी वनडे मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ था। अब वह वेस्टइंडीज सीरीज के बजाय ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे।
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में नहीं हैं। हाल ही में दलीप ट्रॉफी में उन्होंने ईस्ट जोन के लिए प्रभाव छोड़ा था और सेमीफाइनल में पांच विकेट लिए थे। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए नहीं चुना। शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच मार्च 2025 में खेला था। ऐसे में अब उनकी नजर घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के जरिए फिर से राष्ट्रीय टीम का दरवाजा खोलने पर होगी। ऐसा माना जा रहा है कि शायद अब शमी का करियर खत्म होने की तरफ है।
भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार का नाम भी इस सूची में शामिल है। अनुभवी तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में 28 विकेट लिए थे और अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।
भुवनेश्वर ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 2022 में खेला था। यानी राष्ट्रीय टीम से उनकी दूरी अब काफी लंबी हो चुकी है। वेस्टइंडीज सीरीज में उनका नहीं होना यह भी दिखाता है कि चयनकर्ता तेज गेंदबाजी में नए विकल्पों को आजमाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उनको टीम में लाने की मांग काफी ज्यादा उठी थी लेकिन सलेक्टर्स का प्लान कुछ और ही है।


Click it and Unblock the Notifications
