2027 वर्ल्ड कप के लिए फैंस उत्साहित, 12 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन, भारत-पाकिस्तान मैच की सर्वाधिक डिमांड

क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का अपना अलग आकर्षण है। दोनों देशों के बीच जब भी मैदान पर टक्कर होती है, दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें उसी पर टिक जाती हैं। यही वजह है कि आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में इस मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह रहता है।

अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टिकटों की मांग ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

IND vs PAK

ICC की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 1 नवंबर तक वर्ल्ड कप के टिकटों के लिए कुल 120809467 आवेदन मिल चुके थे। यानी यह संख्या 12 करोड़ के पार पहुंच गई है। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट के लिए 193 देशों के करीब 28 लाख प्रशंसकों ने टिकट में अपनी रुचि दर्ज कराई है।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए आए 83 लाख से ज्यादा आवेदन

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में है। दोनों टीमों के बीच 10 अक्टूबर 2027 को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में भिड़ंत होगी। इस मैच को देखने के लिए अब तक 8397294 टिकट आवेदन मिल चुके हैं। यानी करीब 84 लाख लोग इस मुकाबले को स्टेडियम में बैठकर देखने की इच्छा जता चुके हैं।

दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। 21 नवंबर 2027 को जोहांसबर्ग में होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए 7900944 आवेदन मिले हैं। इस तरह भारत-पाकिस्तान मैच के बाद फाइनल को लेकर सबसे ज्यादा दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले मैचों के लिए सबसे ज्यादा मांग

2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी तीन देश मिलकर करेंगे। इनमें दक्षिण अफ्रीका को सबसे ज्यादा मुकाबलों की मेजबानी मिली है। यहां आठ स्टेडियम में कुल 41 मैच खेले जाएंगे, जिनके लिए 10.5 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन मिल चुके हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम से जुड़े 11 मुकाबलों और पहले से निर्धारित सुपर-7 मैचों के लिए करीब 2.6 करोड़ आवेदन आए हैं।

कब तक कर सकते हैं टिकट के लिए आवेदन?

आईसीसी के मुताबिक, वर्ल्ड कप टिकटों के लिए बैलेट प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी। प्रशंसक आधिकारिक वेबसाइट tickets.cricketworldcup.com पर जाकर अपनी पसंद के मुकाबलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त है और एक व्यक्ति प्रत्येक मुकाबले के लिए एक आवेदन कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+