15 वर्ष के खिलाड़ी ने कराया IPL के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें कौन है यह और किस देश से आया है
आईपीएल में खेलने का सपना हर किसी का होता है लेकिन पूरा सभी का नहीं होता है, इस बार भी नीलामी के लिए काफी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

IPL Auction 15 Years old cricketer: दुनिया भर के हर छोटे से लेकर बड़े खिलाड़ी का सपना होता है कि आईपीएल में खेलने का मौका मिले। हालांकि हर किसी को अवसर नहीं मिलता है लेकिन उम्मीद के कारण खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है। इसमें कई खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है लेकिन आकर्षण का केंद्र एक 15 वर्षीय खिलाड़ी है। आईपीएल अनुबंध की उम्मीद में इस क्रिकेटर ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
कौन है यह 15 वर्षीय खिलाड़ी
यह खिलाड़ी अफगानिस्तान से आता है और नाम अल्लाह मोहम्मद गजनफर है। 15 वर्षीय यह क्रिकेटर दाएं हाथ का ऑफ़ स्पिनर है। इससे पहले भी उन्होंने ऑस्ट्रलिया के बिग बैश लीग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वहां उनकी किस्मत नहीं चमकी और खरीदने वाला कोई नहीं मिला। उन्होंने हिम्मत नहीं हारते हुए इस बार उससे भी बड़ी लीग आईपीएल के लिए रजिस्ट्रेशन करवा दिया। ऐसा कहा जाता है कि वह मुजीब जादरान की तरह खेलते हैं।
अश्विन से प्रेरित हैं गजनफर
भारतीय ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से यह क्रिकेटर काफी प्रभावित है। गजनफर स्पिन गेंदबाजी में अश्विन को शानदार मानते हैं। स्पोर्टस्टार से बातचीत में इस गेंदबाज का कहना है कि अश्विन भारत के लिए एक चैम्पियन गेंदबाज हैं। मुझे उनकी विविधताओं वाली गेंदबाजी अच्छी लगती है और उनसे प्रेरणा मिलती है।
शुरुआत तेज गेंदबाजी से की
अफगानिस्तान के पाकतिया प्रोविंस के ज़ुरमट जिले से आने वाले इस खिलाड़ी की लम्बाई 6 फीट से भी ज्यादा है। इसे देखते हुए उन्होंने तेज गेंदबाज के रूप में शुरुआत की थी। इसके बाद अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान दौलत अहमदजई के कारण वह स्पिनर बन गए। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मैंने टेनिस बॉल से खेला और बाद में अपने कोच की देखरेख में स्पिनर के तौर पर खुद को विकसित किया। इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका कहना है कि आईपीएल से मुझे गेम सुधारने में मदद मिलेगी और उम्मीद है कि कोई फ्रेंचाइजी मुझे अपने साथ शामिल करेगी। आईपीएल के लिए मोहम्मद गजनफर ने 20 लाख रूपये ब्रेस प्राइस रखी है। उन्होंने अफगानिस्तान में काफी जूनियर क्रिकेट खेला है। उस आधार पर आईपीएल अनुबंध मिलने की उम्मीद की है।












Click it and Unblock the Notifications