वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया इतिहास, 15 की उम्र में बन गए कप्तान, मोहम्मद शमी को फील्डिंग में दौड़ाया

Vaibhav Sooryavanshi: दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के मुकाबले के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। ईस्ट जोन की टीम को अचानक अपने नेतृत्व के लिए नए खिलाड़ी की जरूरत पड़ गई, यह खिलाड़ी 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी थे।

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन चोट की वजह से मैदान छोड़कर चले गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी आगे आए और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाई दिए। मैदान पर कप्तानी मिलने के बाद वैभव के चेहरे पर मुस्कान भी नजर आई, जो इस खास पल को और यादगार बना गई।

Vaibhav Sooryavanshi

क्यों मिली वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी?

एक सवाल यह भी है कि जब टीम में मोहम्मद शमी, अभिमन्यू ईश्वरन जैसे बड़े प्लेयर हैं, तो वैभव सूर्यवंशी जैसे बच्चे को कप्तानी देने की क्या आवश्यकता थी। दरअसल वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी देने का कारण यह था कि कप्तान की अनुपस्थिति में जिम्मा उपकप्तान का होता है। इस इवेंट में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान हैं। इस वजह से उनको लीडरशिप मिली। शमी और ईश्वरन सभी वैभव की बातों को मानते हुए दिखे।

ईशान किशन को कैसे लगी चोट?

ईशान विकेटकीपिंग कर रहे थे, तभी गेंद उनकी दाहिनी कलाई पर जा लगी। चोट के बाद फिजियो ने मैदान पर ही उनका इलाज किया लेकिन इसके बाद ईशान को आगे की जांच के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। कुछ देर बाद ईशान का हाथ बंधा हुआ भी नजर आया। उनकी गैरमौजूदगी में झारखंड के उनके साथी कुमार कुशाग्र ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। इसी बीच वैभव को टीम की कमान सौंप दी गई।

वैभव के लिए क्यों खास है यह पल?

वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं और दिलीप ट्रॉफी जैसे बड़े इवेंट में कप्तानी का यह उनका पहला अनुभव है। वह ईस्ट जोन के लिए अपना दूसरा दिलीप ट्रॉफी मुकाबला और कुल 10वां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे हैं। इतनी कम उम्र में कप्तानी मिलना बड़ी बात है और ऐसे पल यादगार बन जाते हैं। इस तरह का अनुभव उनके आगे के सफर में मददगार होगा।

वैभव कब खेलेंगे इंटरनेशनल मैच

घरेलू क्रिकेट के बाद वैभव एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गदर मचाने वाले हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलने वाले हैं। दिल्ली में तीनों मैच होंगे, वहां सूर्यवंशी का बल्ला चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+