CWG 2022: दो साइकिलिस्ट आपस में टकराए, व्हीलचेयर पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर ले जाना पड़ा बाहर; video
कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन का आयोजिन बर्मिंघम में हो रहा है। इवेंट्स के दूसरे दिन ली वैली वेलोड्रोम में एक बड़ी घटना घटी।
बर्मिंघम, 31 जुलाई: कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन का आयोजिन बर्मिंघम में हो रहा है। इवेंट्स के दूसरे दिन ली वैली वेलोड्रोम में एक बड़ी घटना घटी। इसके चलते अंग्रेजी साइकिल चालक जो ट्रूमैन घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल, इंग्लैंड के साइकिल चालक जो ट्रूमैन साइकिलिंग इवेंट के दौरान एक भयानक वेलोड्रोम दुर्घटना के बाद बेहोश हो गए थे।

25 वर्षीय ट्रूमैन कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन पुरुषों के कीरिन के रेपेचेज में गलती से ऑस्ट्रेलियाई मैट ग्लेटज़र से टकरा कर गिर गए। इसके बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें ऑक्सीजन और व्हीलचेयर के सहारे स्टेडियम से बाहर ले जाया गया।
बचे हुए मैचों से बाहर हुए
जैसे ही वह टकराकर गिरे, डॉक्टर्स द्वारा ट्रैक पर ही उनका इलाज किया गया। और फिर जव वह होश में आ गए तो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दरअसल गिरने के बाद जो ट्रूमैन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थे। ऐसे में डॉक्टर्स ने तुरंत उन्हें ऑक्सीजन लगा दी। फिर उन्हें पैरामेडिक्स द्वारा व्हीलचेयर में स्ट्रैटफ़ोर्ड स्थल के करीब एक अस्पताल में ले जाते हुए देखा गया। स्कैन से पता चला कि उनका हंसली टूट गया है, ऐसे में वह बचे हुए राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं।
भारत ने जीते 4 पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन के दूसरे दिन भारत ने गोल्ड, सिल्वर से लेकर ब्रॉन्ज मेडल समेत वेटलिफ्टिंग में कुल 4 पदक अपने नाम किए। भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग सिल्वर मेडल जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोला। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का पहला मेडल है। उनके अलावा वेटलिफ्टिंग में बिंदियारानी देवी ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर, मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल और वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराजा ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।












Click it and Unblock the Notifications