Bajrang Punia Net Worth: करोड़पति बजरंग पुनिया पर नाडा ने लगाया बैन, जानिए कितनी हैं संपत्ति?
Bajrang Punia Net Worth : भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया पर नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने चार साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के बाद अब पुनिया अगले चार साल तक पहलवानी नहीं कर सकते हैं और ना ही किसी रेसलिंग इवेंट में देश-विदेश में हिस्सा ले सकते हैं।
हरियाणा के झज्जर जिले में जन्मे बजरंग ने कुश्ती के क्षेत्र में भारत का नाम ऊंचा किया है और फर्श से अर्श तक की उनकी कहानी लोगों के लिए मिसाल है लेकिन पिछले कुछ वक्त से वो खेल को छोड़कर बाकी बहुत सारे बयानो औऱ विवादों की वजह से चर्चा में रहे हैं।

बेहद ही साधारण परिवार में जन्मे पुनिया आज एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में 4 मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया के पास मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 15 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वह सबसे ज्यादा कमाई रेसलिंग और विज्ञापन से करते हैं और उन्हें सरकार की ओर से भी सैलरी मिलती है।
वो रेसलिंग के अलावा विज्ञापनों से भी पैसे कमाते हैं। बजरंग ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। हरियाणा सरकार, भारत सरकार और अन्य संगठनों द्वारा दिए गए इनामों के रूप में उन्होंने करोड़ों रुपये अर्जित किए हैं। वो एडिडास, टाटा मोटर्स, और JSW स्पोर्ट्स जैसे ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर हैं, जिससे वो मोटी कमाई करते हैं।
बजरंग ने अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में निवेश किया है
ओलंपिक पदक जीतने के बाद बजरंग को हरियाणा सरकार से नकद इनाम, जमीन और अन्य सुविधाएं प्राप्त हुईं। इसके अलावा, उन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री और खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया है। बजरंग ने अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट और अन्य क्षेत्रों में निवेश किया है।
उनके पास कुछ लग्जरी गाड़ियां है, जिनमें रेनॉल्ट काइगर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और ऑडी 7 जैसी कारों का नाम लिया जा सकता है। वो 2018 में भारतीय कुश्ती महासंघ के कॉन्ट्रेक्ट में ए ग्रेड में शामिल थे। वो बजरंग रेलवे में ओएसडी पद पर तैनात थे जिसके लिए उन्हें 1 लाख महीना मिलता था।












Click it and Unblock the Notifications