श्रीलंका और पाकिस्तान ने शुरू किया अपना वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 का अभियान
Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमों ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत करते हुए गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने टेस्ट मैच की शुरुआत कर दी है। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच ये दो मैचों की टेस्ट सीरीज है और इस दौरे पर कोई और सफेद गेंद क्रिकेट नहीं खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इससे पहले श्रीलंका की प्रेसिडेंट इलेवन के साथ प्रैक्टिस मैच खेल चुकी है जो ड्रा रहा था। (Image- ICC Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों के साथ खेलने उतरी है। शाहीन शाह अफरीदी की वापसी एक बड़ी बात है जो नई गेंद के साथ दारोमदार संभालेंगे। दूसरे तेज गेंदबाजी नसीम शाह हैं जो 90 मील प्रति घंटा से गेंद फेंकते हैं। विकेटकीपिंग का जिम्मा पूर्व कप्तान सरफराद अहमद के ही पास होगा।
श्रीलंका की टीम की कप्तानी दिमुथ करुनारत्ने कर रहे हैं। टीम दिनेश चांडीमल, एंजेला मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, धनंजय डि सिल्वा पर काफी निर्भर करेगी।
ये भी पढ़ें- INDW vs BANW: वनडे सीरीज के आगाज में भारत ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, जानें प्लेइंग 11
दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चांडीमल, सदीरा समरविक्रमा (कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, कसुन राजिथा
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (कीपर), आगा सलमान, नौमान अली, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह












Click it and Unblock the Notifications