Swiss Open 2022 : पीवी सिंधु और एचएस प्रणय पहुंचे सेमीफाइनल में
नई दिल्ली। डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने शुक्रवार को यहां महिला और पुरुष एकल स्पर्धाओं में सीधे गेम में जीत के साथ स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने जहां कनाडा की पांचवीं वरीयता प्राप्त मिशेल ली को 36 मिनट में 21-10, 21-19 से हराया। वहीं प्रणय ने हमवतन और राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पारुपल्ली कश्यप को क्वार्टर फाइनल मैच में 21-16, 21-16 से हराया, जो 43 मिनट तक चला।
यह भी पढ़ें- ये हैं वो 3 कारण, जिसके चलते जडेजा को बनाया गया CSK का नया कप्तान
पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू का सामना शनिवार को सेमीफाइनल में थाईलैंड की गैरवरीय सुपानिदा कटेथोंग से होगा। दूसरी ओर प्रणय का सामना सेमीफाइनल में समीर वर्मा और इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा।












Click it and Unblock the Notifications